ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कूटी पर बैठा युवक घायल हो गया है। युवती एलआईसी एजेंट थी।
मुजफ्फरनगर के बुढाना कलां गांव निवासी एलआईसी एजेंट नीतू (26 वर्ष) पुत्री राजेंद्र कुमार बृहस्पतिवार की शाम को स्कूटी से गंगापुरम मुजफ्फरनगर निवासी एलआईसी के डेवलपमेंट ऑफिसर मनीष पुत्र नंदकुमार के साथ रुड़की की ओर से वापस मुजफ्फरनगर जा रही थी। जब वह हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर गैस एजेंसी के समीप पहुंच तो एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे युवती स्कूटी से नीचे गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक मनीष कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।