IIएक दंपती ने एक-दूसरे पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस बीच दंपती पुलिस के सामने ही भिड़ गए और हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत किया। साथ ही दोनों को आपस में ही मामले में सुलह करने की नसीहत दी। इसके बाद दंपती घर लौट गए।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली में बृहस्पतिवार को एक दंपती पहुंचे और एक-दूसरे पर अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति एक दफ्तर में काम करता है। पति के दफ्तर में काम करने वाली एक महिला से संबंध हैं। आरोप लगाय कि पति चोरीछिपे महिला से मोबाइल पर कॉल और व्हाट्सएप पर बातचीत करता है। वहीं पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारी में ही एक युवक से संबंध हैं। वह भी चोरीछिपे रिश्तेदार से मोबाइल पर बातचीत करती है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दंपती पुलिस के सामने ही भिड़ गया और हंगामा कर दिया। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।I