युवा कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को बहबलपुर स्थित श्री प्रभु ग्रीन वैली हाईस्कूल में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीब 90 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित सैनी और विशिष्ट अतिथियों ने किया। महोत्सव में बच्चों ने नाटक, एकांकी, लोकनृत्य, लोकगीत, लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सैनी, प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता, प्रीतम सिंह, शोएब, महिपाल, केशव कटारिया, जितेंद्र कुमार सैनी, काजल, मदन पाल और रुचि सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद