फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भाई को बंधक बनाकर मारने की कोशिश का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, पिछले दो माह से था फरार



भाई को बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मकतूलपुरी निवासी मनजीत ने 18 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पति अशोक कुमार को उनके भाई राजेश कुमार ने घर पर ही बंधक बना लिया था। आरोप है कि राजेश ने अशोक के साथ मारपीट करते हुए उन्हें मारने का प्रयास किया। साथ ही घर का सामान बाहर फेंक दिया था। आरोप लगाया था कि राजेश घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी लूटकर फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सोमवार की देर शाम सैनिक कॉलोनी के पास से राजेश निवासी मकतूलपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें