फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चलती ट्रेन से महिला के गले से चेन खींचकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर बाईपास मार्ग के पास एक महिला के गले से चेन खींचकर आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




रुड़की के गणेशपुर निवासी मोनिका शर्मा ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि वह 5 सितंबर को जनशताब्दी एक्सप्रेस में अपने पति और बच्चों के साथ रुड़की से देहरादून जा रही थीं। ट्रेन जब लक्सर बाईपास मार्ग के पास पहुंचकर धीमी हुई तभी एक व्यक्ति उनके गले से चेन खींचकर ट्रेन से कूदकर भाग निकला। ट्रेन के देहरादून पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर देहरादून जीआरपी ने जांच लक्सर जीआरपी को ट्रांसफर कर दी है। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें