ढंढेरा स्थित सैनिक बैंक्वेट हॉल में रविवार को 68 अभियंता सैन्य दल का 39वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैप्टन गब्बर सिंह ने किया। राज भूषण ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाना और उनके बीच आपसी संपर्क एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है। समारोह के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों और अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें साझा कीं। कार्यक्रम में सूबेदार जीवन सिंह, सूबेदार मेजर गुसाईं, कैप्टन आरपी भट्ट, सूबेदार मेजर सतीश सैनी, शीशपाल साहब, मनोज गिरि और विक्की चौधरी सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।