फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से अभिग्रहीत ग्राम सुल्तानपुर साबतवाली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्राणायाम, योगासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं के साथ किया गया। शुक्रवार सुबह जलपान और लक्ष्य गीत के उपरांत स्वयंसेवकों ने क्षेत्र के कई गांवों में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रैली के दौरान नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विभिन्न स्लोगन, बैनर और पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उप कार्यक्रम अधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि आयोजित बौद्धिक सत्र में सतीश कुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति के महत्व और इससे होने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी। इस अवसर पर कैंप कमांडर प्रियांशी और अभय सिंह सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें