काग्निजेंस में विभिन्न थीम पर करीब 200 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन रोबोट प्रतियोगिताओं ने धमाल मचाया।
पॉवर ड्रिप नामक प्रतियोगिता के अंतर्गत दस टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रतिभागियों ने रोबोट तकनीक पर आधारित कार की दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के आखिरी दिन विजेता को 80 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रोबोस्पाइंस प्रतियोगिता में रोबोट को एक रिम उठाकर पोल में डालना था। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए भी देर शाम तक जद्दोजहद होती रही। ई-सम्मिट प्रतियोगिता बिजनेस के लिहाज से आकर्षण का केंद्र रही। इसमें निर्णायक पंकज ठाकुर की ओर से छात्रों को अपना पैसा निवेश करने के लिए कुछ आइडिया दिए हैं। इस आइडिये के आधार पर छात्रों ने अपने धन का निवेश किया। अब इसमें बचत दिखाकर छात्रों को यह प्रतियोगिता जीतनी होगी। साइबर्ग ब्रेक इन प्रतियोगिता में माइक्रो कंट्रोलर के जरिए रोबोट को लक्ष्य तक पहुंचाना है। छात्र पार्थ गुप्ता एवं समर्थ अग्रवाल ने बताया कि इसमें 123 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं।