फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंगोली प्रतियोगिता में डी टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के चमन लाल लॉ कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों ने आकर्षक और रचनात्मक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बी टीम दूसरे और ए टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन गिरीश कुमार कपिल, डॉ. किरण, डॉ. श्वेता और डॉ. नवीन त्यागी की टीम ने किया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. पारुल शर्मा रहीं। इस दौरान शिवानी सरोहा, शिवानी लोहान, मौ. जिक्रिया, शिवम मिश्रा, कुश्माकरनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें