फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ जांच को सीडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत मामले में मेयर के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश और अन्य शिकायतों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने मामले में शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए 27 अगस्त को विकास भवन में उपस्थित होने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गीतांजलि विहार निवासी अमित अग्रवाल की ओर से 18 मई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें मेयर गौरव गोयल की वायरल हुई ऑडियो का हवाला देते हुए 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही बताया था कि फोरेंसिक रिपोर्ट में ऑडियो का मेयर की आवाज से मिलान भी हो चुका है और पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में हाईकोर्ट ने शासन को जांच कर निस्तारण के आदेश दिए थे। इसके बाद शासन के आदेश पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की ओर से अमित अग्रवाल को भेजे पत्र में बताया गया कि शासन के निर्देश पर हाईकोर्ट में दायर याचिका के अलावा अन्य प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से आदेश दिए गए हैं। जांच टीम में मुख्य विकास अधिकारी के अलावा डीआरडीए के परियोजना निदेशक, मुख्य कोषाधिकारी और ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया है। वहीं शिकायतकर्ता अमित अग्रवाल को अपना पक्ष रखने के लिए 27 अगस्त को विकास भवन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें