फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक लापता

Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने इस आशय की पुलिस को तहरीर दी है। शिक्षक की एक दिसंबर को शादी है। 
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी गौरव एक विद्यालय में शिक्षक है। एक दिसंबर को उसकी शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन शादी से पहले ही शिक्षक लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

थक हार कर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए शिक्षक की खोज करने की गुहार लगाई है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें