फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बच्चों को सिखाए नैतिकता और अच्छी आदतों के पाठ

Wed, 18 Nov 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से बाल विद्या मंदिर, सीबीआरआई में आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन बच्चों को नैतिक शिक्षा और संस्कारों का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। शिविर संयोजिका मृणालिनी शर्मा ने सर्वे भवंतु सुखिन के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पक्ष बताए। शालिनी प्रकाश ने प्राणायाम से तनाव और गुस्से पर नियंत्रण के तरीके समझाए। डॉ. रमा भार्गव ने त्योहारों की महत्ता, जबकि दंत चिकित्सक डॉ. प्रदीप रस्तोगी ने दांतों की देखभाल की जानकारी दी। वंदना मोहन ने खेलकूद और आर्किटेक्ट आरडी सिंह ने अच्छी आदतों से चरित्र निर्माण का महत्व बताया। इस दौरान स्वयं को जानो, स्वयं को पहचानो विषय पर लिखित और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। विजेताओं को शिविर के अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, डॉ. सुनील शर्मा, ज्योति शर्मा सहित शाखा सदस्य और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें