फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों तक कल्याणकारी योजनाओं लें लाभ: डॉ.जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से आयोजित जन जानकारी कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को लाठरदेवा स्थित रुड़की डिग्री कॉलेज में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से जन जानकारी अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन जानकारी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यकों तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। आयोग के सचिव जेएस रावत ने अल्पसंख्यक आयोग के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर आयोग के सदस्य वारिश अहमद, असगर अली, जेएम नमामि बंसल, मोहम्मद सलीम, शहराज अली, नवीन परमार, शमा परवीन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बीसी कर्नाटक, अनीस गौड़, दीपक श्रीवास्तव एवं गुलशेर अली मौजूद रहे। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आयोग के समक्ष विद्युत बिल वसूली की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम द्वारा वसूली की कार्रवाई केवल अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में की जा रही है, जो कि गलत है। इस पर आयोग अध्यक्ष ने जेएम नमामी बंसल को इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें