रुड़की। श्री अग्र वैश्य नवयुवक समिति मंगलौर की ओर से महाराजा श्री अग्रसेन महाराज की 44वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी से महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलकर समाज की भलाई और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा हनुमान चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष रूपक सिंघल सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मेयर गौरव गोयल को सम्मानित किया। इस मौके पर अवनीश गर्ग, गौरव गुप्ता, शोभित सिंघल, अरविंद गोयल और अमित सिंघल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद