फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दूध और मावे में मिलावट की आशंका, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दूध, मावे और मिठाइयों में मिलावट की आशंका पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से दूध डेयरियों और मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भगवानपुर के गागलहेड़ी मार्ग पर स्थित कुछ दूध डेयरियों में कथित तौर पर मिलावट की आशंका है। क्षेत्र में दूध का कारोबार बड़े स्तर पर होता है। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय निवासी विपिन कुमार, अक्षय कुमार, सोनू कुमार और पंकज कुमार आदि ने विभाग से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर दूध, मावे और मिठाइयों के नमूने लिए जाएं। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें