फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलें बाहर से ला सकेंगी सामान

विज्ञापन
रुड़की में लॉकडाउन के दौरान बेलड़ा गांव में सड़क किनारे खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति में भी जनपद की शुगर मिलें चलती रहेंगी। मंगलवार को लक्सर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अजय कुमार खंडेलवाल, प्रबंधक पंकज सक्सेना ने जिलाधिकारी सी. रविशंकर से मुलाकात की थी। उन्होंने मुलाकात कर बताया था कि शुगर मिल में चीनी के उत्पादन के साथ ही मिल में एथेनॉल और अल्कोहल का भी उत्पादन किया जाता है। उनका कहना था कि एथेनाल का प्रयोग सैनिटाइजर और पेट्रो पदार्थों में किया जा रहा है। चीनी का उत्पादन करने के लिए पैकिंग मैटेरियल, लुब्रिकेंट्स के अलावा अन्य सामान भी बाहर से ही लाना पड़ता है, लेकिन अगर यह सामान शुगर मिल को नहीं मिल सकेंगे तो शुगर मिल को गन्ना पेराई करने में परेशानी आएगी। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी शुगर को राहत देते हुए बाहर से सामान लाने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें