फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने और जागरूकता की शपथ

Wed, 18 Nov 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नशा मुक्ति पर शिविर का आयोजन
विज्ञापन

लक्सर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीआर रोशनाबाद की ओर से बुधवार को एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर में नशामुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने की अपील की। विद्यालय के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता राजेश वत्स, सुशील कुमार सिंघल और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सुनैना व उमरा ने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व परिचितों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। शिविर में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें