मेहवड़ कला स्थित शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में जल संरक्षण पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र
रुड़की। मेहवड़ कला स्थित शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में जल संरक्षण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अलग-अलग दिन अनेक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर जल संरक्षण का संकल्प किया। कॉलेज के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने जीवनभर जल संरक्षण करने की प्रतिज्ञा की। छात्रों ने चित्रकला, नाटिका और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जल संरक्षण महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप त्यागी ने कहा कि हमें जल की एक एक बूंद को बचाकर भविष्य में आने वाली समस्या से बचाव का उपाय अभी से करना होगा। इस मौके पर डॉ़ मेनका त्रिपाठी, स्वर्णलता मंजू, प्रियंका शर्मा, रितु अग्रवाल, सविता सैनी, अनीता सैनी, उमेश कुमार, धर्मवीर सिंह, ईश्वरचंद्र, रूपेश कुमार, अंकुर कुमार, हर्ष सैनी, ब्रिजेश सैनी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद