फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधों से बचाव और छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने एमजीएफएम इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग से बचने के तरीके बताए गए। बुधवार को पिरान कलियर के एमजीएफएम इंटर कॉलेज में पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। यह अभियान प्रदेशभर में एक से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के व्यावहारिक उपाय भी समझाए गए। पुलिस ने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें