कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज में सोमवार को मेरे सपनों का भारत विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत-2047 विषय पर चित्रकला, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला और रंगोली के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और सपनों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण, देश के विकास में युवाओं की भूमिका और भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विचार प्रभावशाली तरीके से रखे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में विकसित भारत के प्रति उनकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सर्वेंद्र कुमार, संजय, डॉ. मीरा, श्वेता, अंशुल सिंह, उन्नति, मनजीत साहा, ऋषि और ऋषभ सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।