फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भजन गाकर सुनाई नरसी और शिव मिलन की कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुड़की। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित श्री खाटू श्याम भजनोत्सव में नानी बाई का मायरा नरसी के भात की कथा सुनाई गई। कथा को मुंबई से आई लाडली यती किशोरी ने भजनों के माध्यम से सुनाया। इसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के मुख्य संरक्षक राजेंद्र पाहुजा, रोशन लाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, राहुल बंसल, योगेश गोयल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद किशोरी ने सत्संग का महत्व और नरसी के जन्म की कथा और नरसी व भगवान शिव के मिलन का प्रसंग भजनों को गाकर सुनाया। नरसी के राज का दर्शन और नरसी व ठाकुर जी के मिलन का पूरा प्रसंग विधि विधान के साथ समझाया गया। इस मौके पर उमा अग्रवाल, रीता गुप्ता, शिवानी शर्मा, शिवानी कश्यप, अनीता गोयल, बबीता गोयल, ममता मित्तल, अनु मित्तल, अनु गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें