फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बालावाली घाट पर स्थापित की गईं महापुरुषों की प्रतिमाएं

Sun, 22 Nov 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक उमेश कुमार और सोनिया शर्मा की अगुवाई में हुआ महाराज भगीरथी धाम का स्थापना समारोह, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

खानपुर। गंगा नदी के बालावाली घाट पर रविवार को भव्य महाराज भगीरथी धाम स्थापना समारोह आयोजित किया गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा की अगुवाई में धाम में श्री बालाजी सरकार, महाराजा भागीरथ, चक्रवर्ती सम्राट अशोक और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सैदाबाद स्थित गोगामेड़ी से निकली शोभायात्रा के साथ हुआ। समारोह में विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि महाराजा भागीरथ दृढ़ इच्छाशक्ति और तपस्या, सम्राट अशोक शांति एवं जनकल्याण व भगवान गौतम बुद्ध अहिंसा, करुणा और मानवता के प्रतीक हैं। धाम में प्रतिमाओं की स्थापना से नई पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा मिलेगी। वहीं, जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। इस दौरान कदम सिंह, आशीष, अंकुश, सोहनवीर सैनी, रविपाल सैनी, महेंद्र सैनी, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें