मदरहुड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिनी वार्षिक कल्चरल एवं स्पोटर्स मीट का शुभारंभ किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएनबी मेरठ के वरिष्ठ प्रबंधक अतुल श्रीवास्तव, विवि के प्रति कुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं कुलपति डा. नरेंद्र शर्मा ने किया।
पहले दिन स्पोर्टस मीट के तहत बालीवाल, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के संयोजक डीन प्रबंधक डा. दिनेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
रजिस्ट्रार डा. पीके भारद्वाज ने बताया कि स्पोर्टस मीट के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डीन डिप्लोमा इंजीनियरिंग अजय बंसल, डा. अरविंद श्रीवास्तव, विपुल शर्मा, विशाल बिसारिया, खुर्रम सलमानी, हिमांशु शर्मा, अंजलि शर्मा, वरुन वर्मा, संध्या सैनी, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।