लक्सर कस्बे के वार्ड नंबर-सात निवासी ओमवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जुलाई को आई बाढ़ में उनके बेटे अजय की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। पुत्रवधू को दो बेटियां हैं। अजय की मौत के बाद उसकी पत्नी मनीषा को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में चार लाख रुपये का चेक दिया गया था। आरोप है कि तभी से बेटे की ससुराल वाले पुत्रवधू को अपने घर ले जाने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 21 अगस्त को लगभग तीन बजे मनीषा के मायके वाले उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अंकुर शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद