फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सैनिक का मकान बिना नोटिस सील, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मंडावली गांव में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की सीलिंग कार्रवाई से हंगामा हो गया। टीम ने दिल्ली में तैनात एक सैनिक के मकान को बिना पूर्व सूचना के सील कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें विभाग की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला और न ही अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। कार्रवाई से भड़के ग्रामीणों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने इसे एचआरडीए की मनमानी करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। विरोध के बीच मौके पर पहुंची एचआरडीए टीम ने सवालों पर चुप्पी साधे रखी और उच्चाधिकारियों से संपर्क करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें