फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सोने-चांदी के दामों में नरमी से शादियों के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Fri, 20 Nov 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को मिली राहत, दुल्हन के गहनों की खरीदारी में दिख रहा उत्साह,
विज्ञापन

हार, चूड़ी, मंगलसूत्र और पायल की मांग बढ़ी
रुड़की। सोने और चांदी की कीमतों में आई नरमी ने शादी के सीजन में सर्राफा बाजार की रौनक बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय से ऊंचे दामों के चलते सोना खरीदने पर असमंजस में रहे ग्राहकों ने अब राहत महसूस की है। नवंबर में खासकर शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों की ओर से गहनों की खरीदारी में तेजी देखने को मिल रही है। सर्राफा दुकानों पर दुल्हन के आभूषणों के साथ ही पारंपरिक गहनों की मांग बढ़ी है। शुक्रवार को बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 500 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 18 हजार रुपये रहा। कीमतों में आई गिरावट का असर ग्राहकों की खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है। शादी के लिए गहने खरीदने पहुंच रहे लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषण बनावा रहे हैं। इनमें सोने के हार, चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी की पायल की मांग अधिक बताई जा रही है। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षुल तायर ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजार में ग्राहकों की रौनक अपेक्षा के अनुरूप कम रही थी। हालांकि, अब शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में उत्साह बढ़ा है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने से ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शादी के लिए खरीदारी करने वाले परिवार दुल्हन के गहनों के साथ ही रिश्तेदारों और परिजनों को देने के लिए भी आभूषण खरीद रहे हैं। आने वाले दिनों में शादियों की संख्या बढ़ने के साथ सर्राफा बाजार में कारोबार और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें