फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ननद पर भाभी ने फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार माता-पिता को देखने आई एक महिला पर रंजिश के चलते उसकी भाभी ने तेजाब डाल दिया। एसिड अटैक में महिला झुलस गई है। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के भाई और भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश में हुई थी। उसके बीमार माता-पिता मंडावली में रहते हैं। आरोप है कि उसका भाई व भाभी बीमार माता-पिता के साथ मारपीट करते हैं। वह भी जब अपने बीमार माता-पिता को देखने आती है तो उसके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। उसने बताया कि 22 जून 2023 को वह अपने माता-पिता को देखने के लिए मंडावली आई हुई थी। इसी दौरान उसकी भाभी ने तेजाब से हमला कर दिया। इससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने मंगलौर पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों को नामजद किया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें