शिव मंदिर परिसर से चोरों ने इनवर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। मंदिर समिति ने पुलिस को तहरीर दी है। कलियर क्षेत्र के रहमतपुर निवासी रविंद्र गिरी ने पुलिस को बताया कि वह मंदिर के गुरुजी वासुदेव कृष्णन व गांव के कुछ लोगों के साथ सुक्करताल गए थे। वह वहां से लौटे तो देखा कि मंदिर परिसर में बने कमरे में लगे इनवर्टर, बैटरी व चांदी के दो नाग समेत अन्य सामान गायब थे। उन्होंने सामान की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसओ जहांगीर अली का कहना है कि तहरीर के आधार पर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद