फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। आग से लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

रुड़की निवासी जाहिद की लक्सर मेन बाजार में धर्मशाला के सामने खान वॉच सर्विस के नाम से घड़ी की दुकान है। रोजाना की तरह जाहिद सोमवार शाम दुकान बंद करके अपने घर रुड़की चला गया था। रात करीब 10 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से आग की लपटें निकलने लगी।
आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार भड़कती रही। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकान में रखी कीमती घड़ी और अन्य सामान जलकर रखा हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही रात में ही दुुकान मालिक मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि आग से करीब पांच लाख से अधिक कीमत का सामान जलकर खराब हो गया है। उधर, आग लगने से आसपास के दुकानदारों और घरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें