फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कांवड़ पटरी पर हर 500 मीटर पर शिवभक्तों को मिलेगा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIरुड़की सोलानी पार्क से लेकर आसफनगर झाल तक पानी की होगी व्यवस्था
I
I

I
Iरोजाना पानी की होगी सप्लाई, पानी के लिए रखे जाएंगे वाटर टैंक और टैंकर
I
Iकांवड़ पटरी पर शिवभक्तों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कांवड़ पटरी पर हर 500 मीटर की दूरी पर जल संस्थान की ओर से पानी के टैंक रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है।
I
I22 जुलाई को कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा में आने वाले शिवभक्तों को पीने के पानी के लिए परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जल संस्थान की ओर से कांवड़ पटरी पर शिवभक्तों की सुविधानुसार पेयजल व्यवस्था करने के लिए जगह चिह्नित की जा रही है ताकि बीच-बीच में शिवभक्तों को पानी मिलता रहे। रुड़की जल संस्थान की ओर से भी पेयजल के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल निगम के जेई हिमांशु त्यागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iरुड़की नगर निगम क्षेत्र में सोलानी पार्क से लेकर आसफनगर झाल तक हर 500 मीटर की दूरी पर पानी के टैंक की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्लोरीनयुक्त पानी टैंकों में भरा जाएगा। 24 घंटे पानी की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि टैंकों का रोजाना निरीक्षण भी किया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें