रुड़की। भारत विकास परिषद की ओर से रामनगर की गली नंबर-7 में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के उद्घाटन अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रोगियों की सेवा करना और जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार कराना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि इससे मानवता की सेवा होती है और भगवान भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद लंबे समय से समाज सेवा, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जनकल्याण का कार्य कर रही है। ऐसी सेवा परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य धवन ने 135 मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। इस अवसर पर डॉ. सतेंद्र मित्तल, सतीश धवन, राज्य मंत्री आदेश सैनी, प्रवीण गर्ग, संगीता सिंह, राहुल कुमार, स्मृद्धि और विश्वकांत मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद