फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सर्विस रोड के जरिए मंगलौर में हाईवे पर कट का होगा समाधान

Thu, 02 Jul 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरा होगा काम, सर्विस रोड बनने से नहीं लगेगा जाम
विज्ञापन

रुड़की। आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन मंगलौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से जाम का कारण बने बॉटल नेक और कट की समस्या दूर करेगा। निरीक्षण के बाद सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को रिपोर्ट सौंपकर यात्रा शुरू होने से पहले सर्विस रोड निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में पाया गया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चौक से गुड़ मंडी तिराहे तक जाम की मुख्य वजह कपूर अस्पताल के सामने बना कट है। इसके समाधान के लिए पुराने पुल के बराबर और नए पुल के नीचे से सर्विस रोड बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय यातायात अलग मार्ग से गुजर सकेगा और हाईवे पर दबाव कम होगा। इसके अलावा गुड़ मंडी तिराहे के पास बने बॉटल नेक को खत्म करने के लिए सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यहां सड़क की चौड़ाई करीब 5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर करने की योजना है। इसके लिए मार्ग किनारे पेड़ों के कटान की सिफारिश की गई है, जिस पर वन विभाग की अनुमति आवश्यक होगी। सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को जाम से राहत दिलाने के लिए यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें