फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सचिव पर लगाया लाखों रुपयों के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी संघ के निदेशक प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

सहकारी संघ के निदेशक प्रतिनिधि ने सचिव प्रभारी पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और उत्तराखंड सहकारिता सचिव से की गई है।

झबरेड़ा स्थित सहकारी संंघ/पूर्ति भंडार लिमिटेड की निदेशक बबीता के प्रतिनिधि राजबीर सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को भेजे शिकायतपत्र में बताया कि झबरेड़ा सहकारी संघ के नाम 70 लाख की एफडी चली आ रही थी। सहकारी कामदार/सचिव प्रभारी अमरेश कुमार ने नियमों की अनदेखी कर एफडी को तोड़कर उसमें से लगभग 30 लाख रुपये मनमाने तरीके से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सचिव 2005 से 2020 तक झबरेड़ा सहकारी संघ पर कार्यरत रहे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने उनकी दौलतपुर दफ्तर पर तैनाती कर दी थी। सचिव फिलहाल दौलतपुर सहकारी संघ पर ही तैनात हैं। इसके बाद उसको तीन मार्च 2021 को झबरेड़ा सहकारी संघ का जिला सहायक निबंधक मानसिंह ने अतिरिक्त प्रभार दे दिया था। सचिव को वेतन मूल तैनाती वाले दौलतपुर के दफ्तर से मिलना चाहिए लेकिन उन्होंने एफडी की रकम में से 30 लाख रुपये वेतन व अन्य मदों में खर्च दिखाकर गलत तरीके से निकाल लिए। संघ बोर्ड बैठक के खाद उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पर भी कोई अमल नहीं किया गया है। इससे संघ से जुड़े किसानों व सदस्यों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर लाखों की रकम रिकवर करने की मांग की है। उधर, सचिव प्रभारी अमरेश कुमार से जेब फोन से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें