पुलिस ने चरस तस्करी गिरोह के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों के संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित कर रही है।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने वकील निवासी सुल्तानपुर को सोमवार साढ़े तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसका साथी असलम निवासी बिहार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लखनऊ में छिपा है। इस पर पुलिस ने लखनऊ में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया और लक्सर ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी हेयर कटिंग सैलून की आड़ में नेपाल बॉर्डर के पास से चरस लाकर तस्करी करता था। साथ ही वह कांवड़ मेले में चरस की बिक्री करने की फिराक में था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि असलम अंसारी निवासी ग्राम भैसालोटा, थाना वाल्मीकि नगर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गयया है।