फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कलियर की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए इमाम की खोजबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर की साबरी जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए इमाम और अजान देने के लिए मुअज्जन की खोजबीन शुरू की गई है। वक्फ दरगाह पिरान कलियर कार्यालय ने आवेदकों के लिए 30 से 35 वर्ष की उम्र निर्धारित कर मार्च-2025 की पहली तारीख तक आवेदन मांगे हैं।पेश इमाम हाफिज अब्दुल वाहिद की उम्र ज्यादा और बीमार होने के बाद कई वर्ष से जामा मस्जिद में इमामत का पद खाली चल रहा है। उनकी गैर मौजूदगी में उनका बेटा सऊद साबरी इमामत कर रहा है। इसी तरह मुअज्जन अब्दुस्सलाम के जनवरी माह में निधन होने से यह पद भी खाली पड़ा है। इन पदों को भरने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने एक विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने इसमें इमाम के लिए खानाकाही अकीदे से ताल्लुक रखने वाले हाफिज, कारी, आलिम, फाजिल एवं मुफ्ती की सनद पाने वाले आवेदकों से आवेदन मांगे हैं। इमाम के लिए यूपी एवं उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। मुअज्जन के लिए हाफिज व कारी की शैक्षिक योग्यता के साथ आवाज अच्छी होना लाजमी है। आवेदनकर्ता को अपने अभिलेखों की प्रतिलिपियां एक मार्च तक दोपहर 3 बजे तक डाक व व्यक्तिगत माध्यम से दरगाह कार्यालय पिरान कलियर में जमा कराने होंगे। आवेदनकर्ता को जरूरत के मुताबिक हिंदी, इंग्लिश व उर्दू का ज्ञान होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें