फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने स्कूली छात्राओं के साथ मिलकर कस्बे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल से रैली की शुरुआत विधायक ममता राकेश ने की। इस दौरान विधायक ने कहा कि बेटी के बिना भविष्य की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां, बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र पाल ने कहा कि सभी लोगों को निर्धन व असहाय बालिकाओं की पढ़ाई लिखाई को आगे आना चाहिए। इस दौरान रैली कस्बे के विभिन्न हिस्सों से होते हुए स्कूल में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर सुशील चौधरी, सुभाष चंद, हेमलता, सीमा, रानी, सोनिया, गीता, अनीता, मंजू, अजय, संगीता, प्रमोद, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें