एचआईएच कैंपस में में पौधरोपण करते हुए। स्वयं
कचरे से कला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के तहत पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता पर जोर, रचनात्मक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
रुड़की। राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (एनआईएच) रुड़की कैंपस में स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत सोमवार को पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कैंपस में फलदार पौधे लगाए गए जिससे हरित और टिकाऊ पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान आयोजित संवादात्मक चर्चा में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने, वायु गुणवत्ता सुधारने और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में पौधों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं, समापन अवसर पर कचरे से कला (वेस्ट टू आर्ट) प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नीलम बोहरा ने प्रथम, आरुषि शर्मा ने द्वितीय जबकि निशा किचलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार चारू पांडे, अनीता ध्यानी और सौरभ कुमार को प्रदान किए गए।यह प्रतियोगिता एक अक्तूबर 2025 को आयोजित की गई थी जिसमें कुल आठ प्रतिभागियों ने भाग लेकर कचरे से रचनात्मक वस्तुएं तैयार कीं।