फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती पर टिप्पणी से ज्वालापुर में बवाल, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में युवती पर टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से लैस होकर हमला बोल दिया। दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही रेहड़ी पर सामान बेचने वालों को भी जमकर पीटा। हंगामा बढ़ता देख आसपास की सभी दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बल का प्रयोग करते हुए हंगामा करने वालों को खदेड़ा। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन



शनिवार देर शाम मोहल्ला पांवधोई के रहने वाले एक युवक पर वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने एक लड़की पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों पांवधोई पहुंचे और कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। राहगीरों के साथ भी मारपीट की गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। हमले के बाद मोहल्ले के लोग भी लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए। उन्होंने हमला करने आए युवकों को दौड़ा दिया। कई हमलावरों को घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी।


हंगामे की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा, रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल आदि भी मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना करते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन




मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। मौके पर फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है। हंगामा करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें