फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दुकानदार के खाते से 34 हजार की रकम साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने लिंक भेजकर एक दुकानदार के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी है। दुकानदार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी राजकुमार की सिविल लाइंस स्थित मेन बाजार में दुकान है। दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार शाम वह दुकान पर थे। इस बीच एक नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने अपना नाम व पता सतीश कुमार निवासी मुजफ्फरनगर बताया। साथ ही बताया कि उसने दिल्ली रोड, रुड़की में मकान बनाया है। मकान के मुहूर्त के लिए उसने आसपास के लोगों को दावत रखी है। उसे परचून का कुछ सामान चाहिए। इसकी उसने लिस्ट भी व्हाट्सएप पर भेजी। साथ ही पैसे बताने की बात कही। इस पर उन्होंने सामान के पैसे बता दिए।



उक्त व्यक्ति ने शनिवार को सामान उठाकर ले जाने की बात कही और एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 34 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें