फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रोटरी क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब रुड़की एलीट की ओर से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के रक्तदान महाकुंभ के तहत ईदगाह चौक स्थित रुड़की ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने वरिष्ठ प्रशिक्षण समन्वयक रवि कपूर के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए 52 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र कराने में योगदान दिया। क्लब कोषाध्यक्ष वर्णित अग्रवाल, सदस्य सोमेन कर्माकर और पंकज गर्ग ने भी रक्तदान किया। मुख्य अतिथि कर्नल जगदीश अल्मिया रहे। डॉ. अखिल सैनी ने शिविर के संचालन में सहयोग किया। परियोजना अध्यक्ष पीयूष गर्ग, सह-अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता और प्रीति अग्रवाल ने रक्तदाताओं का आभार जताया। क्लब अध्यक्ष नीता मित्तल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में मदद करता है। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, जूस और फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें