रुड़की। क्षेत्र के भगवानपुर में उधार की रकम मांगने पर दो मजदूरों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों मजदूर घायल हो गए। छुटमलपुर निवासी सलमान और दानिश भगवानपुर की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।
एक माह पूर्व सलमान ने दानिश को ₹2000 उधार दिए थे। इसे लेकर बुधवार को दोनों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों का बीच-बचाव कराया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।