फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee : सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत और एक घायल, हरिद्वार जा रहे थे तीनों गंगाजल लेने

Sun, 21 Jul 2024 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की

सार

पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मुंडियाकी गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए बाइक से जा रहे तीन कांवड़ियों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई है। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव पैतृक गांव के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मुंडियाकी गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि हादसे में मानवेन्द्र निवासी बहादुरपुर रहचोई कोतवाली छर्रा जिला बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश और अमित (28) निवासी ग्राम कमौना थाना छतारी जिला बुलंदशहर की मौत हो गई।
विज्ञापन


अमित की बुआ का बेटा बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मानवेन्द्र दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अमित दादरी में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें