फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की के आयुष ने लेफ्टिनेंट बनकर नाम किया रोशन

विज्ञापन
रुड़की स्थित दुर्गा कालोनी से आयुष चौहान सेना में बने लेफ्टीनेंट अपने माता पिता के साथ। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में विगत 30 जुलाई को रक्षा प्रशिक्षण की पासिंग आउट परेड में दुर्गा कालोनी रुड़की के आयुष चौहान ने सेना में लेफ्टीनेंट बनकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

परेड के दौरान उनकी माता कुसुम लता चौहान एवं पिता सूबेदार सत्य प्रकाश चौहान, बड़ी बहन शानू प्रिया चौहान भी उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि अपने पिता का सपना साकार करने के लिए आयुष ने शुरू से ही पढ़ाई में मेहनत की। रुड़की आर्मी स्कूल नंबर-1 से इंटर की पढ़ाई के बाद आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से लेफ्टिनेंट बने हैं। यह आयुष के साथ उनके माता-पिता के लिए भी यादगार पल था। आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। आयुष के पिता एवं चाचा भी भारतीय सेना में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें