इमलीखेड़ा शिव मंदिर के पास एक मकान के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। मकान निवासी राकेश पाल ने बताया कि कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। उस समय उनकी माता भी वहां मौजूद थीं। छत के लिंटर का मलबा अचानक नीचे गिरने से उनकी माता बाल-बाल बचीं। छत गिरने से कमरे में मलबा फैल गया और परिवार के लोग सहम गए। घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली कि किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्यों की जान बच गई। संवाद