रुड़की में मोहनपुरा में हुआ जलभराव।
- फोटो : संवाद
सिविल लाइंस कोतवाली के राज विहार कॉलोनी मार्ग पर पेड़ गिरने से कॉलोनी का रास्ता बाधित हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को हटवाकर रास्ता खुलवाया। बुधवार सुबह 10 बजे सिविल लाइन कोतवाली इलाके के राजविहार कॉलोनी ढंढेरा, कर्नल एनक्लेव के मार्ग पर रात भर से हो रही बरसात के कारण अचानक पेड़ रास्ते में गिर गया। इससे कॉलोनी के लोगों का रास्ता बंद हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को हटवाकर रास्ता खुलवाया। लीडिंग फायरमैन अतर सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।