फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बुलेट से सामान चोरी करने और तोड़फोड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। रसीवाला बिल्डिंग धोबी तलाव मोर सागरी नवी मुंबई महाराष्ट्र हाल राजपुर तहसील देवबंद जिला सहारनपुर निवासी मोहम्मद खालिद अनीस अहमद शेख ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने भाई आलम के साथ रुड़की कचहरी में कोर्ट की तारीख की पैरवी के लिए आए थे। पार्किंग में बुलेट खड़ी कर वह कोर्ट परिसर में चले गए थे। वापस आने पर पता चला की बुलेट से सामान चोरी किया गया जबकि उसमें तोड़फोड़ भी हुई है। सीसीटीवी देखने पर उसमें आरोपियों की सारी करतूत कैद हुई है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें