फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बुजुर्ग महिला के आंख और हाथ बांधकर कंघन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रही वृद्धा से दो महिलाओं ने हाथ और आंख पर पट्टी बांधकर एक हाथ से सोने का कंगन निकाल लिया। दूसरे का कंगन निकालने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। वहीं, पुलिस घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सोत बी में मूर्ति देवी (80) अकेली रहती हैं। उन्होंने एक किरायेदार रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम वह घर के एक कमरे में सो रही थीं और घर का मेन दरवाजा खुला था। किराएदार किसी काम से बाहर गया था। इस बीच दो महिलाएं अंदर घुस गईं और सोते हुए ही उनके हाथ पैर पकड़ लिए और आंखों पर पट्टी व हाथों को बांध दिया। एक महिला ने हाथ से मुंह बंद कर दिया। दूसरी नेे एक हाथ से सोने का एक कंगन निकाल लिया। दूसरे हाथ से कंगन निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। पकड़े जाने के डर से महिलाएं फरार हो गईं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें