शहीद सिपाही सुनित नेगी की आठवीं पुण्यतिथि पर परिजनों और पुलिस कर्मियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी शहादत को याद किया।
शनिवार को गणेशपुर पुल पर निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से शहीद सिपाही सुनित नेगी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान शहीद की पत्नी रितु नेगी, बेटा धैर्य, एसएसपी डी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ विवेक कुमार ने शहीद सुनित नेगी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसएसपी ने कहा कि सुनित हमारी टीम के बहादुर जवान थे और उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान नटराज आर्ट ग्रुप के बाल कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की आजादी से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की। समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि समिति सदैव शहीदों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, उदय सिंह पुंडीर, विकास त्यागी, नरेश प्रिंस, संजय शर्मा, रितु कंडियाल, सुभाष नंबरदार, विजय कुमार और सलमान आदि मौजूद रहे।