फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी से बड़ा विवाद होते-होते टला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 23 Jul 2022 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)।

सार

पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों को वहां से निकाला। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
मंगलौर हाईवे बाईपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर हाईवे बाईपास पर एक धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने जैसे ही इसका विरोध किया तो पुलिस सक्रिय हो गई। वहीं किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। बाद में एक व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात भगवानपुर, चंदनपुर व बिझौली के बीच हरिद्वार बाईपास पर कुछ लोगों ने माइक से भाषण देते हुए एक धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इस दौरान कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए और वीडियो बनाने के साथ ही इसका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तितर-बितर किया।

विज्ञापन

आसपास के गांवों के लोगों की जुटने लगी थी भीड़ 
घटना के दौरान करीब 20 लोग वहां पर मौजूद बताए जा रहे हैं लेकिन इसके बाद बिझौली और अन्य गांव के लोगों को इसकी सूचना मिली तो इन गांव के लोग भी इकट्ठा होने लगे थे। लेकिन लोगों को वहां से बार्डर पार कराए जाने के बाद विवाद ने ज्यादा तूल नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें