फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप से बढ़ने लगी बाजार में चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं रात के समय भी तापमान बढ़ने से लोगों को राहत है।
विज्ञापन

मंगलवार को तीसरे दिन निकली चटख धूप से लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली है। दिन में सर्दी कम होने से लोगों ने अब बाजारों की ओर रुख कर लिया था। अब से पहले मौसम खराब होने के चलते लोग बाजार जाने से परहेज कर रहे थे। लोग केवल जरूरी काम के लिए ही बाजार जा रहे थे। मंगलवार को रुड़की का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को रात के समय बढ़ रही सर्दी से भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें